#धार्मिक

आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026: चतुर्दशी के बाद लगेगी अमावस्या, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और आज का उपाय

Advertisement Carousel

आज का पंचांग: शक संवत 1948, विक्रम संवत 2083 के अनुसार आज 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार है। आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। सूर्य दक्षिणायन और शरद ऋतु है। चतुर्दशी तिथि रात 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी।

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू होगा। ब्रह्म योग रात 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा, फिर इंद्र योग आरंभ होगा। विष्टि यानी भद्रा करण सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगा, इसके बाद शकुनि करण शुरू होगा। चंद्रमा पूरे दिन-रात कन्या राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 6:18 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:58 बजे
  • चंद्रोदय: 10 अक्टूबर की सुबह 5:53 बजे
  • चंद्रास्त: शाम 4:59 बजे

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

  • सूर्य देव: कन्या राशि में
  • चंद्र देव: कन्या राशि में

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक।
अमृत काल: दोपहर 2:07 बजे से 3:43 बजे तक।

आज का चौघड़िया

  • चर: सुबह 6:18 से 7:46 बजे तक
  • लाभ: सुबह 7:46 से 9:13 बजे तक
  • अमृत: सुबह 9:13 से 10:41 बजे तक
  • काल: सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक

आज के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
  • यमगंड: दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

आज का उपाय

आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। आज माता लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं और श्रद्धापूर्वक श्री सूक्त का पाठ करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।