#प्रदेश

छत्तीसगढ़ की खुशहाली और जनकल्याण के लिए मां घटारानी के दरबार में प्रज्वलित की मनोकामना ज्योति

Advertisement Carousel

० पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और जन-जन के कल्याण की कामना की

फिंगेश्वर/राजिम। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध आस्थास्थल मां घटारानी के दरबार में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं राजिम विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की मंगल कामना की। इस अवसर पर पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने भी मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मां घटारानी के दरबार में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करना प्रदेश की जनता एवं राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रति उनकी सद्भावना और जनकल्याण की भावना को रेखांकित करता है। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर सदैव सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, किसानों के जीवन में खुशहाली आए, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के परिवारों में सुख और संपन्नता का वास हो।

नवरात्र का पर्व शक्ति, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। मां घटारानी के पावन दरबार में प्रज्वलित मनोकामना ज्योति के माध्यम से प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और आम जनता के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की गई। राजिम विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की नई संभावनाएं साकार हों, किसानों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान मिले और आम नागरिकों के जीवन में खुशहाली आए, ऐसी कामना की गई।

जनता की खुशहाली ही विकास का वास्तविक आधार है। इसी भावना के साथ मां घटारानी के चरणों में प्रदेश की सुख-समृद्धि और जन-जन के कल्याण की प्रार्थना की गई। कामना की गई कि माता रानी का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार पर बना रहे और प्रदेश शांति, सद्भाव, समृद्धि तथा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।