#प्रदेश

Chhattisgarh Holiday: छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य शासन ने 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया है। इससे पहले यह अवकाश ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल था, लेकिन अब शासन ने संशोधित आदेश जारी कर इसे सार्वजनिक/सामान्य अवकाश में बदल दिया है।

ऐच्छिक अवकाश को किया गया संशोधित

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के लिए ऐच्छिक अवकाश निर्धारित किया गया था। अब शासन ने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए इस दिन को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 के तहत यह बदलाव किया गया है। इस निर्णय के बाद 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में अवकाश रहेगा।

सरकार के इस फैसले से राज्य के उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो गोवर्धन पूजा का पर्व मनाते हैं। अवकाश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित विभाग के आधिकारिक आदेश को देखा जा सकता है।