#प्रदेश

युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा हुआ सम्मानित

Advertisement Carousel

सिहावा /नगरी। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत अच्छे परफॉर्मेंस करने वाले विधानसभाओं को सम्मानित किया गया ।जिसमें युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा को सम्मान मिला। विधानसभा के 256 बूथों में 1566 युवाओं को जोड़ा है।



प्रदेशस्तरीय बैठक में कृष्णा अल्लुवरु युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी,डॉ पलक वर्मा युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रियंका सारसर प्रदेश सह प्रभारी,आकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष,जुल्फि अहमद जिला प्रभारी के हाथों सम्मान मिला। जिसमे नदीम अली ,कुलदीप साहू प्रदेश सचिव,जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम,विधानसभा अध्यक्ष सोनू चौहान,विकाश ठाकूर उपाध्यक्ष विधानसभा मौजूद रहें। उन्होंने प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।