#Uncategorized

Live Mission Chandrayan 3: चंद्रयान-3 हुआ लॉन्च, चांद में भारत का एक और कदम

Advertisement Carousel

नेशनल न्यूज़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (14 जुलाई) को देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ को लॉन्च किया। LVM3M4 रॉकेट के जरिए इसरो के महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-3′ को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा की यात्रा पर ले गया। इस रॉकेट को पूर्व में GSLVMK3 कहा जाता था। भारी उपकरण ले जाने की इसकी क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे ‘फैट बॉय’ और बाहुबली भी कहते हैं।