बड़ा हादसा: कार नहर में गिरने से तीन भाई-बहन की मौत, तीन की तलाश जारी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ईको कार नहर में डूब जाने से तान लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, ककोड़ के गांव शेरपुर से अलीगढ़ बरात में ईको कार से छह लोग जा रहे थे। जैसे ही कार कपना गांव स्थित नहर के पुल पर पहुंची तो जर्जर पुल से कार बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोग डूब गए। स्थानीय गोताखोर की मदद से रात को तीन लोगों के शव निकाले गए, तीन की तलाश की जा रही है। ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी […]

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान की गोली मारकर हत्या

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता नफे सिंह राठी के बाद एक और बड़े नेता की हत्या हो गई है। दरअसल, हिसार के गांव कंवारी में सरपंच की गोली कर हत्या की गई है। सरपंच संजय दूहन हिसार सरपंच एसोसिएशन के प्रधान भी थे। उनकी रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, संजय करीब साढ़े सात बजे एक शादी समारोह के लिए गांव से जा रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। संजय के परिजन उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस […]

मतांतरण रोकने पहुंचे हिन्दू संगठन पर पथराव, चार लोग घायल

दुर्ग। दुर्ग जिले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को रायपुर नाका बस्ती में बने एक चर्च में मतांतरण गतिविधियों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोग चर्च के पास पहुंचे। जहां हिंदू संगठनों द्वारा मतांतरण का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब लोगों को बहला फुसलाकर ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जाता है। प्रत्येक गुरुवार और रविवार को यहां पर मतांतरण किया जा रहा है। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और चर्च की तरफ से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। बता दें कि दुर्ग जिले में मतांतरण की सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग चर्च के पास पहुंचे। जहां उन्होंने मतांतरण […]

दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी, संभावित सूची में पूर्व सीएम बघेल, सिंहदेव और चौबे का नाम शामिल

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। लोगों को अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। इसीलिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 4 मार्च को बुलाई गई है। ये बैठक पहले 5 मार्च को होनी थी। छत्तीसगढ़ के संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को सीधी टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा तैयार पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, रविंद्र चौबे के नाम शामिल हैं। वहीं स्क्रीनिंग की बैठक में लोकसभा पर्यवेक्षकों,पीसीसी तथा सर्वे के आधार पर आए तैयार किए […]

मौसम की मार से जनजीवन तबाह, 12 की मौत

ठंड की विदाई से पहले बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि ने देश में जमकर तबाही मचाई है। हिमाचल, हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों में मौसम जनित हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई राज्यों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। हिमाचल में भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर हाईवे व 4 NH समेत 500 सड़कें, जबकि उत्तराखंड में बदरीनाथ व गंगोत्री हाईवे बंद हो गए हैं। कई राज्यों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं।

BREAKING: वोट के बदले रिश्वत लेने के मामले में SC का ऐतिहासिक फैसला

सांसदों और विधायकों को वोट के लिए रिश्वत लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। संवैधानिक पीठ ने कहा कि घूस लेने वाले मामले में छूट नहीं दी जाएगी। सदन के भीतर आपराधिक कार्यों के लिए माननीयों को छूट नहीं है। इसके साथ ही SC ने 1998 के अपने फैसले को पलट दिया है। बता दें कि उस समय कोर्ट ने माननीयों को वोट के बदले नोट के मामले में मुकदमे से छूट देने का फैसला सुनाया था।

IPL BREAKING: नए कप्तान के नाम का एलान

सनराइजर्स हैदराबाद ने नए कप्तान के नाम का एलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस को कप्तान नियुक्त किया है। कमिंस एडम मार्करम की जगह लेंगे। हैदराबाद ने पैट कमिंस को नीलामी में 20.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

इस दिन होगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान…कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर भाजपा(bjp ) ने चुनावी तैयारियों में कांग्रेस(congress ) को पीछे छोड़ दिया है। अब कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों का इंतजार है। इसमें करीब पांच से आठ दिन का समय और लग सकता है। पांच मार्च को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को एक दिन पहले यानी सोमवार चार मार्च को किया जा रहा है। चुनाव को रोचक बनाने और भाजपा को सीधी टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। पीसीसी द्वारा तैयार पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस ​सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, अमरजीत […]

पीएम मोदी का तेलंगाना दौरा आज

पीएम नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। पीएम आज सुबह साढ़े दस बजे आदिलाबाद पहुंचेंगे। यहां 56 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह तमिलनाडु के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे वह तमिलनाडु के कलपक्कम में भाविनी जाएंगे।