पूर्व सीएम कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल…केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कराया पार्टी प्रवेश

बेंगलुरू। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश कर लिया है। शेट्टार लिंगायत समुदाय से आते हैं। उनकी वापसी से पार्टी को लोकसभा चुनाव में फायदा होगा, जो विधानसभा चुनाव के दौरान लिंगायत वोट के छिंटकने से नुकसान उठाना पड़ा था। जगदीश शेट्टार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, चंद्रशेखर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा की मौजूदगी में बीजेपी प्रवेश किया है। जगदीश शेट्टार विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में थे। उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया, इससे नाराज होकर वे कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन हुबली धारवाड़ सीट से उन्हें जीत नसीब नहीं […]

विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने ODI के बेस्ट क्रिकेटर

नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज और सबके दिलों में राज करने वाले विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। क्रिकेटर विराट कोहली को साल 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए ICC मेंस ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। कोहली चौथी बार इस अवॉर्ड को जीतने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले उन्हें 2012, 2017 और 2018 में ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिल चुका है। कोहली ने इन्हें छोड़ा पीछे पिछले साल वर्ल्ड कप में जबरदस्त बैटिंग से रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली ने इस रेस में टीम इंडिया के ही अपने साथी मोहम्मद शमी और शुभमन गिल को हराकर खिताब जीता […]

CG NEWS : पति-पत्नी की फांसी पर लटकी मिली लाश, मरने से पहले पिता को किया था कॉल

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जारा में एक शिक्षक दंपती की लाश फांसी की फंदे पर लटकती मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम जारा में शिक्षक रामेश्वर वर्मा और उसकी पत्नी लता वर्मा की पंखे से लटकी लाश मिली है। पति का शव पंखे से लटका हुआ था और पत्नी के गले में रस्सी बंधी थी और पलंग पर बैठी थी। घटना के पूर्व मृतिका ने अपने मायके फोन कर पिता को जल्दी आने कहा था। जब पिता पहुंचा तो दोनों की लाश मिली। […]

IAS अमित कुमार होंगे बिलासपुर निगम आयुक्त : छत्तीसगढ़ में कई IAS का तबादला, बदले गए कई निगम आयुक्त और जिला पंचायत CEO, देखिए पूरी लिस्ट

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।  

DRDO ने किया बड़ा ऐलान, मार्च तक शुरू होगा देश की ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात

भारत अगले 10 दिनों में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रुज मिसाइल के लिए ग्राउंड सिस्टम का निर्यात शुरू कर देगा, जबकि सिस्टम की मिसाइलें इस साल मार्च तक भेजी जाएंगी। मिसाइलों के निर्यात करने की जानकारी डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने दी है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष ने एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम का पहला सेट मार्च के अंत तक फिलीपींस पहुंचने की उम्मीद है। कामत ने कहा कि अगले 10 दिनों में जमीनी प्रणालियां भेज दी जानी चाहिए, उम्मीद है कि मिसाइलें मार्च तक पहुंच जाएंगी। फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात भारत द्वारा किसी भी देश के साथ […]

साई पल्लवी की बहन पूजा कन्नन ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई

नईदिल्ल। तमिल फिल्म अदाकारा साईं पल्लवी की बहन पूजा कन्नन ने हाल ही में सगाई की है। अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी इंगेजमेंट फोटोज शेयर कर खुद इस बात का ऐलान किया। अदाकारा साईं पल्लवी की बहन पूजा कन्नन भी एक एक्ट्रेस हैं। हालांकि इंडस्ट्री में अभी वो अपनी बहन साईं पल्लवी की तरह बड़ा मुकाम नहीं बना पाईं। इस बीच साईं पल्लवी की बहन पूजा कन्नन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नितिन संग सगाई कर ली। जिसकी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। तमिल फिल्म अदाकारा साईं पल्लवी की बहन पूजा कन्नन ने हाल ही में सगाई की है। साथ ही अदाकारा ने इस दौरान हल्की ज्वेलरी ही […]

तेजस्वी प्रकाश ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर

नईदिल्ली। बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आती हैं। तेजस्वी प्रकाश की हर अदा पर फैंस अपनी जान छिड़कते हैं। तेजस्वी प्रकाश की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती हैं। इस बीच तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती दिखाई दे रही हैं। बिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश ने अपने कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। इन तस्वीरों में तेजस्वी बला की खूबसूरत लग रही हैं। लेटेस्ट फोटोज में तेजस्वी प्रकाश ब्लैक साड़ी में नजर आ रही हैं। […]

सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने बेलम गुट्टा नक्सली मुठभेड़ को बताया फर्जी

बीजापुर। अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बेलम गुट्टा की पहाड़ी पर 20 जनवरी को हुए पुलिस-नक्सल मुठभेड़ को फर्जी ठहराया है। मामले में बासागुड़ा थाना में 24 जनवरी को मृतकों के परिजनों की तरफ से एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। बीजापुर में पत्रवार्ता में बेला ने कहा कि पुलिस जिन्हें माओवादी बता रही है, असल में वो निर्दोष ग्रामीण थे। जो गोरनम में मुतवेंडी प्रकरण को लेकर जारी अहिंसक धरना प्रदर्शन में अपनी भागीदारी निभाने जा रहे थे। जिन्हें बीच रास्ते में रोककर पुलिस ने गोलियां दाग दी। परिजनों के हवाले से बेला का कहना था कि घटना 20 जनवरी सुबह […]

ऑनलाइन गोपनीय चरित्रवाली सॉफ्टवेयर तैयार

विभागीय कार्यों का त्वरित निराकरण करें – कावरे रायपुर, संचालनालय कोष लेखा ने योजना भवन,नवा रायपुर में आयोजित कोषालय अधिकारियों एवम् संयुक्त संचालकों के विभागीय समीक्षा बैठक में  ऑनलाइन गोपनीय चरित्रवाली एवं अचल संपत्ति विवरण सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया।अचल संपत्ति का विवरण 31 जनवरी तक जमा करना होता है उसके पहले ही ऑनलाइन कर दिया जायेगा,ताकि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना विवरण भर सके। संचालनालय कोष लेखा के द्वारा तैयार किए गए इस ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों में काफी उत्सुकता देखी गई।गोपनीय चरित्रवाली एवम् अचल संपत्ति की विवरण ऑनलाइन होने से विभाग के शासकीय सेवकों को समय पर क्रमोन्नति, समयमान व पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा। इस […]

साधराम हत्याकांड: आरोपी अयास खान के अवैध दुकान पर चला बुलडोजर..SSP पल्लव बोले- जारी रहेगी कार्रवाई..

कवर्धा। लालपुर कला गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हुई हत्या मामले में जिला प्रसाशन ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी अयास खान के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया है। दुकान तोड़ने के लिए नगरपालिका प्रशासन की टीम बुल्डोजर लेकर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची। इस दौरान एसएसपी अभिषेक पल्लव भी मौके पर मौजूद रहे। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र लालपुर कला गांव के नर्सरी के पास रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिली थी। मृतक का नाम साधराम यादव (50), जो गोशाला में चरवाहा का काम करता था। इस हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले […]