दिव्या अग्रवाल ने शादी से पहले की बैचलरेट पार्टी

नईदिल्ली। ऐस ऑफ स्पेस पंच बीट और टटलूबाज जैसे टीवी शोज से नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल कुछ ही दिनों में मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी रचाने जा रही हैं। दिव्या अग्रवाल ने शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ गोवा में बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की। दिव्या अपने दोस्तों के साथ गोवा में हैं और शादी से पहले अपनी ब्राइड्समेड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने बैचलरेट पार्टी का लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बैचलरेट पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। गोवा के क्लब में पार्टी करने से लेकर स्विमिंग पूल में […]

नाजिला सीताशी ने खूबसूरती में Bigg Boss की हसीनाओं को किया फेल

नईदिल्ली। मुनव्वर फारुकी से जुड़ी रोज नई चीजें सामने आ रही हैं। इसी बीच मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी भी काफी चर्चा में आ गई हैं। नाजिला सीताशी और आयशा खान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। इसी बीच हम आपके लिए नाजिला सीताशी की फोटोज लाए हैं, इन फोटोज को देखने के बाद आप नाजिला सीताशी के दीवाने हो जाएंगे। नाजिला सीताशी बेहद हसीन लगती हैं। नाजिला सीताशी की तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। नाजिला सीताशी इस तस्वीर में डीपनेक ड्रेस पहने दिखाई दीं। नाजिला सीताशी की ये ड्रेस लोगों को काफी पसंद आई। इस वायरल हो रही तस्वीर में […]

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

नईदिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गोल्ड का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.24 फीसदी या 150 रुपये की गिरावट के साथ 61,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी शुरुआती कारोबार में सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज सुबह चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में […]

नकली सितार गुटखा बनाने वाले ठिकाने पर GST का छापा..नकली गुटखा और मशीन जब्त..

महासमुंद। अवैध सितार गुटखा फैक्ट्री में GST की टीम ने आधीरात छापेमारी की है। छापे के दौरान यहां से भारी मात्रा में सितार नामक नकली गुटखा बरामद किया है। जीएसटी की टीम ने नकली गुटखा बनाने वाली मशीन को जब्त कर लिया है। इस मामले में आगे कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, जीएसटी की टीम ने नयापारा इलाके में पुलिस चौकी के पास धीरज सरफराज नामक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में नकली सितार गुटखा को जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। हालाकि यहां गुटखा कब से बना रहा था. कितना माल यहां […]

गोल्डन बुक में दर्ज होगा अनोखा रिकॉर्ड, एक साथ 51 हजार रामायण वितरण करने का लक्ष्य…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही में आज सांसद मोहन मंडावी रामचरित मानस ग्रन्थ (रामायण) का वितरण करेंगे। वहीं 51 हजार रामायण बाटने का लक्ष्य पूरा होगा। इसी के साथ ही इसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। रामायण वितरण कार्यक्रम में सांसद मोहन मंडावी ने वर्ष 2002 से अब तक 48 हजार रामायण बाट चुके है। आज 3100 रामायण की और भेट लोगों को करने जा रहे है जो गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने वाला है। सांसद मोहन मंडावी ने लोगों […]

जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी…हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

रायपुर : द्रोणिका के प्रभाव से बुधवार को छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। हल्की बारिश के साथ ही बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में विशेष बदलाव नहीं होगा,हालांकि उसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को भी प्रदेश भर में बलरामपुर सर्वाधिक ठंडा रहा और एआरजी बलरामपुर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 19 जनवरी के बाद से मौसम का मिजाज फिर से थोड़ा बदलेगा। मौसम विज्ञानियों के […]

CM साय बालोद जिले में आज 174 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायआज बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में अपने प्रथम आगमन के दौरान आयोजित समारोह में जिले में 174 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 74 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान साय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री साय गुण्डरदेही पहुँचने के पश्चात सर्वप्रथम जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल […]

मुख्यमंत्री साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की आज  जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था, धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। गुरू गोविंद सिंह की जयंती देशभर में श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है। गुरूद्वारों में शबद, कीर्तन, आराधना के साथ लंगर का आयोजन किया […]

आज बालोद जिले के दौरे पर होंगे सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के cm विष्णुदेव साय आज को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम साय 174 करोड़ 93 लाख रुपए की अलग-अलग 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद बालोद जिले का उनका ये पहला दौरा है। इस दौरान वे तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री साय गुण्डरदेही पहुंचने के बाद सबसे पहले जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में […]

विराट और अनुष्का जाएंगे अयोध्या! राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का मिला आमंत्रण

नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस समारोह में लाखों भक्त शामिल होंगे। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने समारोह में शामिल होने के लिए राजनेताओं, वैज्ञानिकों, फिल्मी कलाकारों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया है। इसी कड़ी में भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (16 जनवरी) को कोहली के घर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग पहुंचे। इस दौरान विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आमंत्रण पत्र ग्रहण किया। कोहली अभी भारतीय टीम का हिस्सा है। टीम इंडिया […]