कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सीएम विष्णुदेव साय…‘छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट हम जीतकर देंगे यही हमारा संकल्प है’,

रायपुर। राजधानी में भाजपा ने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में रायपुर संभाग के सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने इस दौरान विधानसभा चुनाव जिताने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा मैं एक शपथ आपके साथ लेना चाहता हूं, दोनों हाथ उठाकर बोलिए छत्तीसगढ़ से नरेंद्र मोदी जी को 11 कमल 11 लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराकर हम देंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा लोकसभा का चुनाव हमारे सामने एक चुनौती के रूप में है। हमारे अध्यक्ष जी बोल चुके […]

CG : स्कूल में प्रिंसिपल ने की शराब पार्टी…Video वायरल होने पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

राजनांदगांव। जिले के औंधी ग्राम में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल का ड्यूटी के दौरान शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई। जिसके बाद कलेक्टर ने कोमराज रामटेके के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। औंधी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कोमराज रामटेके का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो स्कूल ऑफिस में शराब पीते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसने बनाया है, पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद आक्रोशित परिजन कलेक्टर एस. जयवर्धन के पास पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्राचार्य को सस्पेंड करने की अनुशंसा DPI को भेज दी है। साथ ही […]

अनुच्छेद 370 पर फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 पर फैसले के खिलाफ पुर्नविचार याचिका दाखिल की गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट, जम्मू कश्मीर अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस और CPI (M) नेता यूसुफ तारिगामी ने ये याचिका दाखिल की है। जम्मू कश्मीर अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुजफ्पर शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए किया है। उन्होंने कहा, ”पुर्नविचार याचिका दायर करने का अधिकार संविधान ने दिया है। याचिका दायर करने का कारण जम्मू क्शमीर के लोगों का सम्मान है।” सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने जम्मू कश्मीर को आर्टिकल 370 के तहत मिला विशेष दर्जा हटाने के केंद्र के फैसले को […]

नक्सलियों की कायराना करतूत : IED की चपेट में आने से 8 साल की बच्ची घायल

बीजापुर. जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से 8 वर्षीय आदिवासी छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई है. वहीं मां को भी चोट आई है. यह हादसा घर के पास ही हुआ. यह घटना शुक्रवार की शाम गंगालूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था. अपनी मां के साथ चेरपाल से राशन सामग्री लेकर घर लौटने के दौरान चेरपाल-पालनार मार्ग पर 8 वर्षीय बच्ची IED की चपेट में आ गई. घायल बच्ची का नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला निवासी तुंगलवाया पालनार बताया जा रहा है. […]

विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए लगाया गया विशेष शिविर..PM जनमन योजना से 1 हजार 472 लोगों को मिला लाभ..

रायपुर। विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए निरंतर शिविर लगाएं जा रहे हैं। योजना के तहत जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। गांव की बस्ती तक अधिकारियों का अमला पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। भारत सरकार की लगभग 22 योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचाना है। इनमें आम नागरिकों को पक्का घर, हर घर में नल, घर तक बिजली, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, आजीविका सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। महासमुंद जिले के तीन विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा और […]

किसानों को 20 हजार 208 करोड़ रूपए का भुगतान…छत्तीसगढ़ में अब तक 91.07 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 91.07 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 20,208 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। […]

हिट एंड रन का नया कानून अभी लागू नहीं, सरकार ने की किसी भी प्रकार के अफवाह में नहीं आने की अपील

रायपुर। हिट एंड रन मामले पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिट एंड रन मामलों के लिए लाए गए कानून को अभी लागू नहीं किया गया है। अभी पुराना कानून ही लागू है। स्वार्थी तत्वों के द्वारा फेक लेटर्स के माध्यम से गलत जानकारी देकर ट्रांसपोर्ट संगठनों और वाहन चालकों को बहकाने की सूचना मिली है। वाहन चालकों को स्वार्थी तत्वों द्वारा गलत जानकारी देकर फैलाए जा रहे अफवाहों से डरने की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नए कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद ही कोई […]

BREAKING : शशि मोहन सिंह होंगे बस्तर के नए एसपी…आदेश जारी

बस्तर :  राज्य शासन ने IPS शशि मोहन सिंह को बस्तर का एसपी बनाया है, वर्तमान एसपी जितेंद्र सिंह मीणा को डिपोटेशन पर सीबीआई में जाने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव किया है। बता दें कि आईपीएस शशि मोहन सिंह वर्तमान में सेनानी 5वीं वाहिनी छसबल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें गृह विभाग ने वर्तमान पद के साथ बस्तर एसपी का भी कमना सौंपा है।

राज्य खनिज विकास निगम का सुनील कुमार जैन को मिला अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील कुमार जैन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रबंध संचालकछत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है।

कैबिनेट बैठक के बाद आज रात दिल्ली रवाना होंगे CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज शाम 5:00 बजे कैबिनेट की बैठक होगी इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। बता दें कि, आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नवा रायपुर से ही एयरपोर्ट जाएंगे। रात 8 बजे की नियमित विमान से वे दिल्ली की उड़ान भरेगें। रात 10 बजे दिल्ली पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे। खबर है कि मुख्यमंत्री अगले दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं और कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।