एक सीट से लगातार तीसरी बार लड़ने वाले तीसरे पीएम बने मोदी

पीएम मोदी के वाराणसी सीट पर तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी होने की घोषणा होते ही उनके साथ एक अनोखा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। वह देश के तीसरे पीएम होंगे, जो एक ही सीट पर लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके पूर्व पं. जवाहरलाल नेहरू प्रयागराज की फूलपुर सीट से लगातार तीन बार और इंदिरा गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चार बार चुनाव लड़ी थीं।

‘गिर जाएगी सरकार’

हिमाचल के स्पीकर कुलदीप पठानिया द्वारा अयोग्य घोषित किए गए विधायक राजेंद्र राणा ने बड़ा बयान दिया है। राजेंद्र ने कहा कि पार्टी कितने ही दावे कर ले, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस सरकार का गिरना तय है। अगर हमारी बात सुनी गई होती तो आज ये नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि मौजूदा सुक्खू सरकार अल्पमत में है और इसका जाना तय है। पर्यवेक्षकों ने भी हमारी नहीं सुनी। अब समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।

PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आज

दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। पीएम मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। ये बैठक मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है। ये बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अहम हो सकती है। सुषमा स्वराज भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक में सरकार के प्रदर्शन समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हो सकती है।

चिंतामणि महाराज का जीवन परिचय, कांग्रेस के बागी को भाजपा ने सरगुजा से दिया टिकट

  सरगुजा से चिंतामणि महाराज को टिकट दिया गया है। संस्कृत भाषा में विद्वान चिंतामणि महाराज को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। चुनाव के वक्त में ही वो भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उसी वक्त उन्हें वादा किया था कि लोकसभा का टिकट उन्हें दिया जायेगा। सामरी से चुनाव जीतकर विधानसभा 2018 में पहुंचे थे। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी से बगावत कर ली थी। भाजपा ने अपना वादा निभाते हुए चिंतामणी महाराज को टिकट दिया। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर चयनित किया है। चिंतामणि महाराज का जन्म गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी सन् 1968 को हुआ। उनके पिता का नाम रामेश्वर […]

ड्यूटी से गायब शिक्षक पर गिरी गाज, BEO की रिपोर्ट पर कलेक्टर ने किया सस्पेंड

कांकेर।  कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा बालक आश्रम सुरूंगदोह के अधीक्षक सहायक शिक्षक  :   ओकेश्वर चुरेन्द्र को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। जिला कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड दुर्गुकोन्दल के जांच प्रतिवेदन अनुसार दो चपरासी और अधीक्षक द्वारा बालक आश्रम सुरूंगदोह परिसर में गाली-गलौच करने और आपस में मारपीट किया जाना तथा आश्रम में हंगामा के समय अधीक्षक ओकेश्वर चुरेन्द्र का अनुपस्थित रहना, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और उदासीनता को प्रदर्शित करता है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है । अतः उक्त कृत्य के लिए चुरेन्द्र को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम […]

पल्स पोलियो अभियान आज, बच्चों को पिलायी जायेगी दवा, 36 लाख से ज्यादा बच्चे पीयेंगे दो बूंद जिंदगी की

रायपुर, पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस अर्थात पल्स पोलियो अभियान का आयोजन राज्य में 3 मार्च से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दुसरे एवं तीसरे दिन गृह भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी. आर. भगत ने बताया की अभियान के लिए वैक्सीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री जिलों में उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को इस वर्ष 14 हज़ार से अधिक बूथ के माध्यम से कुल 36 लाख 13 हजार से अधिक बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के […]

छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यापम आयोजित करेगा। व्यापम की ऑफिशियल साइट पर 01 मार्च से  31 मार्च तक आवेदन किये जा सकते हैं। बाकी अधिक जानकारी के लिए आप व्यापम की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

राजधानी में पान दुकान की आड़ में चल रहा था ये काम, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार…जानें पूरा मामला..!!

रायपुर। राजधानी के गोलबाज़ार थाना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पान दुकान से लाखों रुपयों का हुक्का पकड़ा है। पुलिस ने मामलें में खुलासा करते हुए बताया है कि मयूरा होटल के बाजू में पान पैलेस की आड़ में हुक्का बिक्री का भी काम किया जा रहा था।एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चैक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंधानी पिता बलूप कुमार मंधानी उम्र 58 निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर तथा अनुराग मंधानी पिता मोहन […]

Daily Horoscope : वृषभ और कन्या समेत इन 6 राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहेगा 3 मार्च का दिन रविवार

Daily Horoscope : राशिफल के माध्यम से आप आने वाले भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार आज चंद्रमा ग्रह  वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं, गुरु ग्रह मेष राशि में रहेंगे. केतु ग्रह कन्या राशि में, शु्क्र व मंगल ग्रह मकर राशि में, शनि व सूर्य, बुध ग्रह कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में विराजमान रहेंगे. बुध और शनि इस समय अस्त हैं. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कह […]

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग से जानें 3 मार्च 2024 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Aaj Ka Panchang : आज 3 मार्च 2024 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. यह 3 मार्च की सुबह 08:44 तक रहने वाली है. इसके बाद फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि लग जाएगी. हिंदू पंचांग के माध्यम से किसी भी दिन के सूर्योदय और सूर्यास्त के समय को जाना जा सकता है. इसके साथ ही पंचांग से शुभ और अशुभ काल का भी पता लगता है. ज्योतिष की मानें तो शुभकाल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी कम होती है. आइए जानते हैं कि […]