पाकिस्तान में ईरान के हमले से आतंकी संगठन का कमांडर मारा गया
ईरानी ने एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक की है. उसकी सेना ने जैश-अल-अदल के ठिकानों पर हमला किया है और आतंकी संगठन के कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ अन्य साथियों को मार गिराया है. यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आई है. बताया गया है कि ईरान की सेना शुक्रवार शाम को सीमावर्ती प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान के पास पाकिस्तान में घुसी और आतंकी शाहबख्श को मार गिराया. अभी हाल ही में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हवाई हमले किए थे. अल अरबिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जैश अल-अदल को साल 2012 में बनाया गया. इसे ईरान ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. […]



