वन विकास निगम ने कमाए 2.26 करोड़ रुपए, सीएम साय ने कहा- अन्य सरकारी संस्थाए लें प्रेरणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के लाभांश की राशि 2 करोड़ 26 लाख रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री साय ने वन विकास निगम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वन विकास निगम राज्य में हरित क्षेत्र के प्रसार और पर्यावरणीय विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। निगम ने किसी भी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण भी नहीं लिया है। यह लाभ कमाने वाली सरकारी संस्था है। वन विकास निगम की यह उपलब्धि सराहनीय है और अन्य संस्थाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए […]

March 2024 Bank Holiday: मार्च में लंबी है बैंक छुट्टियों की लिस्ट, जल्दी निपटा ले अपने जरुरी काम

नई दिल्ली। आजकल बैंक का हर काम ऑनलाइन हो जाता है। लेकिन किसी न किसी कान के लिए बक जाना ही पड़ता है। लेकिन कई बार हम बैंक जाते है और पता चलता है कि, बैंक की आज छुट्टी है। ऐसे में हमारा काम अटक जाता है। फरबरी का महीना ख़त्म होने को है और मार्च आने वाला है। ऐसे में आप जब भी बैंक जाएं, तो आपको पहले पता होना चाहिए कि आज बैंक खुला है या बंद है। मार्च में कितने दिन बैंक बंद रहेगा। मार्च में बैंकों की कब-कब छुट्टियां होंगी। चलिए हम आपको बताते है। मार्च महीने में महाशिवरात्रि, रमजान और होली समेत त्यौहार के चलते […]

दोहरा देंगे गोधरा कांड : अयोध्या से आ रही ट्रेन को जलाने की धमकी, स्टेशन में रामभक्तों का प्रदर्शन, गिरफ्तार हुआ ‘शेख साब’

चेन्नई। अयोध्या से कर्नाटक आ रही ट्रेन को आग लगाने की धमकी दी गई। ट्रेन में अचानक चढ़े मुस्लिम युवकों ने यात्रियों को दी जिसके बाद यात्रियों ने स्टेशन में हंगामा शुरू कर दिया। बता दें कि, 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस को कट्टरपंथी इस्लामी भीड़ ने फूंक दिया था। इस ट्रेन के कोच एस-6 में सवार 59 कारसेवकों की इसमें मृत्यु हो गई थी। इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे। ये ट्रेन भी अयोध्या से आ रही थी और इसमें भी रामभक्त सवार थे। पूरी घटना कर्नाटक के होसपेट की है। अयोध्या से मैसूर जा रही स्पेशल ट्रेन होपसेट रेलवे स्टेशन पर […]

भारत के बाद अमेरिका चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर रखा कदम, निजी कंपनी Intuitive Machines ने हासिल की उपलब्धि

लॉस एंजिल्स। भारत के बाद अमेरिका चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतरने में कामयाब हुआ है। 50 से अधिक वर्ष के बाद अमेरिका चंद्र की सतह पर उतरा है। हालांकि यह कारनामा निजी कंपनी इंटुएटिव मशीन्स ने किया है। कंपनी का यह पहला चंद्र लैंडर है। बता दें कि दिसंबर 1972 में अमेरिकी यान अपोलो 17 चंद्रमा की सतह पर उतरा था। नासा के अनुसार, ओडीसियस नाम का बिना चालक दल वाला लैंडर गुरुवार शाम 6:23 बजे (न्यूयॉर्क समयानुसार) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। रिपोर्ट के मुताबिक, नासा ने इस मिशन के लिए लगभग 118 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था। मिशन की सफलता के बाद नासा ने […]

स्वास्थ्य विभाग में निकलेगी बंपर भर्तियां, इन जिलों में होगी नए कर्मचारियों की नियुक्ति

रायपुर। प्रदेश के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओ को बड़ी सौगात देते हिये ऐलान किया हैं कि उनके विभाग के द्वारा 165 नए पदों का सृजन करते हुए उनमें भर्तियां की जाएँगी। स्वास्थ्य मंत्री ने गुरूवार को सदन में बताया कि हमने वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य के 5 नये जिलों सक्ती, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं सारगंढ-बिलाईगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के लिए 165 नए पदों का प्रावधान किया है। मनेन्द्रगढ़ एवं कुनकुरी में 220 बिस्तर अस्पताल खोलने के साथ ही इनके भवन निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़गवां का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, बिलासपुर उच्च न्यायालय […]

मुख्यमंत्री साय आज तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का करेंगे शुभारंभ…कलेक्टर ने अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

अंबिकापुर  : जिले के मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीनदिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है। शुभारंभ अवसर पर आज 23 फरवरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी.चौधरी करेंगें। कलेक्टर विलास भोस्कर ने गुरुवार को महोत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। महोत्सव में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. शासन के स्कूल शिक्षा,उच्च शिक्षा,संसदीय कार्य,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व,पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री बृज मोहन अग्रवाल होंगे। इसी […]

CG NEWS : माइंस में मिट्टी धंसने से 3 लोगों की मौत, दो का हुआ रेस्क्यू

कोरबा। जिले में SECL की दीपका कोयला खदान में मिट्टी धंसने से 5 लोग दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। सुबह तक चले रेस्क्यू में दो लोग सुरक्षित निकाले गए, लेकिन 3 लोगों को नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गांव में बम्हनी कोना निवासी 5 युवक गुरुवार दोपहर 3 बजे कोयला चोरी करने गए थे। तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंसक कर उनके ऊपर आ गिरा। खबर मिलते ही बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले मलबे में दबे दो युवकों प्रदीप पोर्ते (18 वर्ष) और शत्रुघ्न […]

BIG NEWS : सड़क हादसे में विधायक की मौत, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई

तेलंगाना। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। विधायक की कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से यह हुआ। लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं। हादसा आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर पर हुआ। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी लस्या के निधन पर शोक जताया है। सीएम रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बहुत दुखद है कि नंदिता की […]

प्रधानमंत्री मोदी ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में होंगे शामिल,34,400 करोड़ की देगें सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. PMO ने कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे वे सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली, सौर ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं. प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिले में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) की लारा सुपर ताप बिजली परियोजना के पहले चरण(2 गुणा 800 मेगावाट) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इसी परियोजना के दूसरे चरण […]

छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास को गति देने हो रहे कार्य-मुख्यमंत्री साय

रायपुर / छत्तीसगढ़ के चहुमुंखी विकास के लिए मोदी की गारंटी को पूरा करने हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मोदी की गारंटी में जो भी वादे हैं, उन्हें आगामी 5 साल में हम पूरा करेंगे। हमने 2 महीने की अल्प अवधि में ही जनहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। महतारी वंदन योजना में 70 लाख से ज़्यादा विवाहित महिलाओं ने फॉर्म भरा है। अगले महीने से उनके खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यह बातें आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में समाचार चैनल भारत 24 द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कहीं। […]