छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि, ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में विजेता बना प्रदेश… सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) को ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट‘‘ श्रेणी में विजेता बना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा विगत् एक दशक से भी अधिक समय से जैव ईंधन तथा जैव ऊर्जा के क्षेत्र में ग्रामीण किसानों और हितग्राहियों को जोड़कर काम किया है। […]

अब अंतरिक्ष में बजेगा भारत का डंका, सरकार ने 100 प्रतिशत विदेशी निवेश को दी मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद से अंतरिक्ष क्षेत्र में विदेशी निवेश आसान हो गया है। संशोधित नीति के तहत लॉन्च वाहनों में 49 प्रतिशत तक, उपग्रहों में 74 प्रतिशत और उपग्रह घटकों में 100 प्रतिशत तक एफडीआई की अनुमति है। भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 को संवर्धित निजी भागीदारी के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के सामर्थ्‍य का पता लगाने के विजन को लागू करने के लिए एक व्यापक, समग्र और गतिशील ढांचे के रूप में अधिसूचित किया गया था। उक्त नीति का उद्देश्य अंतरिक्ष […]

CG IPS Award: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अफसरों को IPS अवार्ड, देखें केंद्र सरकार का आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसरों आईपीएस अवार्ड हो गए है। भारत सरकार के उपसचिव अंजन सरकार ने इसके आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के अनुसार दो चयन सूची जारी की गई है। पहला उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैतन्य दास टंडन, सुरजन राम भगत को आईपीएस बनाने का आदेश है। 2021 बैच दर्शन सिंह मरावी और झाडूराम ठाकुर को बनाया गया है। जिन सात अफसरों का IPS अवार्ड हुआ है, उनमें से 6 अफसर 1998 बैच के हैं, जबकि दर्शन सिंह मरावी 1997 बैच के हैं। साल 2020 की वैकेंसी में 5 पोस्ट थे, लिहाजा उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, […]

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव ने किया स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंचे गए है। माना के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

बैंक ने अपने ग्राहकों को किया सतर्क : यूपीआई एप चलाने वाले सावधान, साइबर ठग ऐसे खाते कर रहे खाली

नई दिल्ली। साइबर ठग की नजर अब यूपीआई एप पर है। इसको लेकर आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को यूपीआई एप स्कैम को लेकर सतर्क किया है। ईमेल के जरिये ग्राहकों को आगाह किया है। ये चेतावनी ऑनलाइन बैकिंग और यूपीआई का इस्तेमाल करने वालों के लिए जारी की गई है। ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा कि, साइबर ठग मालवेयर की मदद से यूपीआई एप को निशाना बना रहे हैं। खातों से पैसे गायब कर रहे हैं। साइबर ठग यूपीआई डिवाइस बाइंडिंग मैसेज को ग्राहक के बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजते हैं। ठग व्हाट्सएप के जरिये दुर्भावनापूर्ण तरीके से एपीके फाइलों के लिंक भेजते हैं। लिंक […]

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस सरकार बनने पर कराएंगे आर्थिक जनगणना

कानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार (21 फ़रवरी) को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कानपुर पहुंची। इस मौके पर कांग्रेसियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। वहीं राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे देश में जातीय जनगणना लागू करेंगे। इससे लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके बाद देश में आर्थिक जनगणना भी कराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी 90% लोगों का हक छीन कर उद्योगपतियों को दे रही है। हिंदुस्तान के विकास के लिए जातीय जनगणना क्रांतिकारी कदम होगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे देश में जातीय जनगणना और आर्थिक जनगणना कराएंगे। आप […]

पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया का सामुदायिक भवन पर कब्ज़ा, उड़ाए 1 करोड़ रुपए, आम लोगों को एंट्री नहीं, अब होगी जांच

रायपुर। पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया पर रायपुर के शताब्दी नगर स्थित सामुदायिक भवन पर कब्ज़ा करने का आरोप है। पूर्व मंत्री की पत्नी की यहां इतनी चलती है कि उन्होंने भवन के रंगरोगन पर 1 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। यहां आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। ये सामुदायिक भवन किसी सचिव के कार्यालय से कम नहीं है। आलम ये है कि आमसभा में इस मुद्दे पर खूब हंगामा होने के बाद सभापति प्रमोद ने पूर्व मंत्री का नाम चर्चा से विलोपित कर दिया। वहीं मेयर एजाज ढेबर ने मामले में जांच कराने की बात कही है। सामुदायिक भवन में खर्चे 1 करोड़ […]

छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज, जल्द होगा टीईटी (TET) परीक्षा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए SCERT को निर्देश

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERT ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो […]

मौसम में हो रहा है बदलाव, कहीं पड़ न जाएं बीमार? विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके

नई दिल्ली : देशभर में सर्दियों का मौसम अब खत्म होने की स्थिति में है, वसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। उतार-चढ़ाव वाला तापमान श्वसन वायरस को पनपने के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करता है। यही कारण है कि इन दिनों लोगों में सर्दी, खांसी, अस्थमा, वायरल संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौसम में होने वाले बदलाव और इससे संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करते रहना जरूरी है। मौसम में बदलाव के साथ, अपने आहार और लाइफस्टाल में भी कुछ परिर्तन करके आप […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर

22 फरवरी 2024 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 22 फरवरी को कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.30 बजे होटल सायाजी में एक निजी समाचार चैनल भारत 24 द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।