BREAKING : वोटिंग के बीच धमाका…2 जवानों की मौत

इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज मतदान हो रहे है। चुनाव के बीच धमाके की खबर सामने आई है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के खारन जिले में बम धमाका हुआ है। इसमें दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल हुए हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा : आत्मानंद स्कूल के नाम पर हुई 800 करोड़ के घोटाले की होगी जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में बड़ी घोषणा करते हुए राज्य में आत्मानंद स्कूल के नाम पर हुई 800 करोड़ के घोटाले की जांच की बात कही है। मंत्री ने कहा, आत्मानंद स्कूल के नाम पर भारी गड़बड़ी हुई है। सरकार विचार कर रही है कि सभी स्कूलों को एक किया जाए। सभी स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाए जाएंगे। जांच में कोई कोताही नहीं होगी।भ्रष्ट्राचार की जांच होगी। जिन महापुरुषों के नाम को स्कूल से विलोपित किया गया है स्कूल में फिर से उनके नाम लिखे जायेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर की समिति को भंग किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अगले सत्र से […]

एक तरफा प्यार में की थी हत्या : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित श्रृंखला यादव हत्याकांड के आरोपी को 20 साल की सजा

दुर्ग। जिले के बहुचर्चित श्रृंखला यादव हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 17 साल की श्रृंखला यादव की हत्या से पूरा शहर आक्रोशित हो गया था। लोग सड़क पर उतर कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। श्रृंखला यादव (17) से आरोपी ईशान ठाकुर एक तरफा प्यार करता था और उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। 13 जून 2019 की दोपहर 3 बजे जब श्रृंखला स्कूटी से सिविक सेंटर पढ़ने के लिए जा रही थी, तभी ईशान ठाकुर ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर छत्रपति शिवाजी नगर गांधीपुरम के पास उसका रास्ता रोका और शृंखला के […]

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की छुट्टी पर सत्ता पक्ष की आपत्ति, विधानसभा ने विचार के लिए रोका

रायपुर। कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की अनुपस्थिति की सदन में गूंजा। देवेंद्र यादव ने अपरिहार्य वजह बताकर अनुपस्थिति के लिए आवेदन लगाया है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, देवेंद्र यादव के खिलाफ प्रकरण चल रहा है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी है। सदन में उनकी अनुपस्थिति की क्या ये वजह है? संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, सदन इस बात से चिंतित है कि वह 25 दिन सदन में क्यों उपस्थित नहीं होंगे। हम उनका अपरिहार्य कारण जानना चाहते हैं। यदि वह बीमार हैं तो सदन उनकी चिंता करेगा। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा, देवेंद्र यादव राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे […]

सदन में बोले गृहमंत्री विजय शर्मा…बस्तर में लाल सलाम नहीं जय श्रीराम गूंजेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों ने आज ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में बढ़ रही नक्सली घटनाओं का मामला उठाया। विपक्ष के विधायक द्वारकाधीश अनिला भेड़िया ने गृह मंत्री से पूछा कि पिछले दो महीना में नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ रही है? इस दौरान कितनी घटनाएं हुई है कितने जवान शहीद हुए हैं कितने घायल हुए हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि दो माह में 19 घटनाएं घटी है जिसमें चार जवान शहीद हुए हैं चार सिविलियन मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ रही है इसे समझना होगा। इस 2 महीने में हमने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में 27 मोबाइल […]

लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे वोट, जानें कितने बढ़े मतदाता

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर वोटर लिस्ट की अन्तिम सूची जारी कर दी है। इस बार लोकसभा चुनाव की 11 सीटों पर 2,05,13,252 मतदाता वोट करेंगे। इसमें 1, 01,80,405 पुरूष मतदाता है। वहीं 1,03,32,115 महिला मतदाताऔर 732 थर्ड जेंडर मतदाता है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश में कुल 24109 केंद्र बनाए गए है। विधानसभा चुनाव के बाद 6 जनवरी से 8 फरवरी 1 महीने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया था जिसमें 1 लाख 20 हजार 92 वोटरों की संख्या बढ़ी है। 18 से 19 साल के आयु के वोटरों जो पहले 4 लाख 94 हजार […]

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया ऐलान…रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बार भी रेपो रेट 6.5 प्रतिशत बरकरार रखा है। बैठक में 6 में से पांच सदस्य ने रेपो रेट को यथावत रखने के पक्ष में थे। आरबीआई ने पिछले साल 8 फरवरी, 2023 को रेपो रेट बढ़ाया था। उस समय ये दर 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया था। तब से लगातार 6 एमपीसी बैठक में इन दरों को यथावत रखने का फैसला लिया गया है। रेपो रेट के साथ ही रिजर्व बैंक […]

CM साय ने की केंद्रीय गृहमंत्री और जेपी नड्डा से मुलाकात, राहुल गांधी की यात्रा पर कसा तंज, CGPSC मामले पर भी बोले सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उपस्थित थे। वहीं सीएम साय आज दिल्ली से वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में हमारे देश के गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। सीएम के नाते मुलाकात करते रहते हैं। प्रदेश में मोदी की गारंटी के लिए जो काम करते हैं, उनकी जानकारी देते हैं। न्याय यात्रा पर सीएम ने कसा तंज सीएम साय ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा […]

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर CM साय ने कसा तंज..कहा- चुनाव के बाद कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, पहले उनके साथ न्‍याय हो जाए..

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा है। सीएम साय ने कहा, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली थी। उसका कितना असर हुआ ये आप लोगों के सामने है। अब न्‍याय यात्रा निकाले हैं। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के जो उम्‍मीदवार थे, वे पार्टी छोड़ रहे हैं, पहले उन सभी के साथ न्‍याय हो जाए। मुख्‍यमंत्री साय ने बजट के सवाल पर कहा, इंतजार करिए बहुत अच्‍छा बजट होगा। मुख्‍यमंत्री साय आज सुबह दिल्‍ली से रायपुर लौटने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं। कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर […]

CG बहुचर्चित श्रृंखला यादव हत्याकांड..चार साल बाद कोर्ट ने सुनाई फैसला..आरोपी को 20 साल की सजा..

दुर्ग। भिलाई के बहुचर्चित श्रृंखला यादव हत्याकांड का आज चार साल बाद फैसला आ गया। श्रृंखला की हत्या करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा मिली है। परिवार वाले सन्तुष्ठ है पर फैसला आने के बाद भी पेरेंट्स के आंसू रुक नही रहे, आखिर उनकी बेटी को न्याय मिल ही गया। श्रृंखला की मां ममता ने कहा कि उन्होंने तो अपनी बेटी खो दी लेकिन किसी और कि बेटी के साथ ऐसा न हो इसलिए उन्होंने कानून की लड़ाई लड़ी। बता दें कि 2019 जून में मैत्री नगर रिसाली निवासी 17 साल की श्रृंखला यादव की हत्या उस वक्त हुई थी जब वह दोपहर को ट्यूशन जा रही थी तब […]