PM मोदी का आज तेलंगाना और ओडिशा दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। वह आज सुबह तेलंगाना के सिकंदराबाद के श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद संगारेड्डी में कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे पीएम ओडिशा के जाजपुर पहुंचेंगे। वहां ₹19,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह चांदीखोल में सभा को संबोधित करेंगे।

Aaj Ka Panchang : जानें कैसा रहने वाला है 5 मार्च 2024 का पंचांग, किस मुहूर्त में बनेंगे काम और कब चलेगा राहुकाल

Aaj Ka Panchang : आज 5 मार्च 2024 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस तिथि की शुरुआत सुबह 08:07:03 से शुरू होकर बुधवार (मार्च 6, 2024) 06:33:55 तक रहने वाला है. इसके बाद फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि लग जाएगी. पंचांग की बात करें तो इसके जरिए आप दिन के शुभ और अशुभ काल को मुख्य तौर पर समझ सकते हैं और उसके अनुसार अपने कार्यों को करने का प्लान कर सकते हैं. हिंदू पंचांग के माध्यम से न सिर्फ आप सूर्योदय और सूर्यास्त की जानकारी हासिल कर सकते हैं बल्कि उन सभी कालों के बारे में जान सकते हैं जिसकी जानकारी […]

Aaj Ka Rashifal : बरसेगा प्यार या नौकरी में तकरार, जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा 5 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 5 March 2024: ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखने वाले लोगों की दैनिक राशिफल में काफी आस्था होती है. इससे फायदा यह होता है कि आप ग्रह नक्षत्रों की चाल के अनुसार खुद को अच्छे-बुरे परिणामों के लिए तैयार रख सकते हैं. इतना ही नहीं राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की दरकार है और किन से बचने की जरूरत है, वहीं किस रास्ते को अपनाकर आप उन्नति की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं और आपकी राह में कौन सी मुश्किलें आ सकती है. आज 5 मार्च 2024 का राशिफल आपको इन्ही बातों से परिचित कराएगा, आइए राशि […]

मलाशय में छुपाया 6 किलो सोना, कीमत 4 करोड़, एयरपोर्ट से बच निकले लेकिन रेलवे स्टेशन में पकड़े गए

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर से सोना तस्करी की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कस्टम विभाग को सोने की तस्करी से जुड़ी बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस टीम ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर दो युवकों को 4 करोड़ के सोने के साथ पकड़ा है। सोना जिस हाल में मिला, उसने लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, दोनों आरोपियों ने तस्करी के लिए सोने को अपने मलाशय में छुपा कर रखा था। और हैरान जो बात करती है वो ये कि तस्करी के लिए लेकर जा रहे इस सोने का वजन करीब 6. 2 किलो था। मिली थी गुप्त जानकारी कस्टम विभाग को इन तस्करों के बारे […]

MAHADEV BETTING APP : 7 दिन की ED रिमांड पर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी, अदालत ने इनसे मिलने की दी छूट

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में रायपुर की विशेष अदालत ने ईडी को एक हफ्ते के लिए गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी की रिमांड दे दी है। दोनों ही आरोपियों को भोपाल और कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था। 6000 करोड़ के इस घोटाले में दोनों ही मुख्य आपरेटर की भूमिका निभाते थे। रविवार को 1 दिन की रिमांड पर इन्हे जेल भेज गया था। जिसके बाद आज फिर से इनकी पेशी हुई थी। अपना आदेश जारी करते हुए अदालत ने कहा कि दोनों ही आरोपी अल्टरनेट डे पर वकील से मुलाकात कर सकेंगे।

बड़ा चोर गिरोह चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे

पत्थलगांव क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में जशपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सलियों की तरह एम्बुश लगाकर गिरोह के सरगना सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 24 बाइक भी जब्त हुई है। बता दें, जशपुर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर चोरी वाले स्थानों पर 3 महंगी बाइक चारे के तौर पर खड़ी कर दी थी। जिसमें फंसकर पुरा गिरोह ही पुलिस के हत्थे चढ़ा गया।

यहां होगी बारिश, इन राज्यों में होगी गर्मी

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि दक्षिण भारत के ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम गर्म रहने का अनुमान जताया है।

एक साथ 3 ट्रेनों पर हमला

एक ही दिन में 3 वंदे भारत ट्रेनों पर हमला हुआ है। ये ट्रेनें बेंगलुरु में दक्षिण-पश्चिम रेलवे जोन से गुजर रही थीं। इस दौरान उन पर पथराव हुआ। जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि हमलों में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। RPF के अधिकारियों के मुताबिक KSR बेंगलुरु-धारवाड़, धारवाड़ KSR बेंगलुरु और मैसूर-MGR सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

CG की कलाकार के साथ गैंगरेप : प्रोग्राम के लिए झारखंड बुलाया, फिर नशीदी दवा खिलाकर किया कुकर्म, 2 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झारखंड के पलामू में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना राज्य की 21 वर्षीय एक आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ हुई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय आर्केस्ट्रा कलाकार को पलामू के बिश्रामपुर के कुछ स्थानीय लोगों ने बुलाया था। महिला आर्केस्ट्रा कलाकार का रविवार को पलामू के हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन कुछ बाहना बताकर […]

AAP के नेता अमर अग्रवाल ने BJP कार्यकर्ता पर चलाई गोली

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां अमर अग्रवाल नामक व्यक्ति ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मार दी है। गोली पीछे से चलाई गई है और कंधे के नीचे लगी है। इस गोली कांड के बाद आनन-फानन में घायल गोपाल गिरी को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जमीन विवाद में चलाई गोली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जिसके कारण अमर अग्रवाल ने गुस्से में आकर गोपाल गिरी को गोली मार दी है। इस गोली कांड की […]