लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार : पारसमणी पत्थर के लालच में बैगा की हत्या..जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाया

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में पारसमणी पत्थर के लालच में बैगा को मौत के घाट उतारने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा पारसमणी पत्थर नही मिलने से बाबूलाल की हत्या कर कटरा के जंगल में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था।वरदात को अनजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी. जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर 2 फरवरी 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 9जुलाई 2022 को प्रार्थियां रामवती यादव निवासी मुनुंद ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 8/7/2022 को इसका पति बैगा का काम करने के लिए किसी के बुलाने […]

मितानिनों के लिए केंद्रीय बजट में पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा..मितानिन संघ ने PM मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य मितानिन संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके जन हितैषी योजनाओं की सराहना की है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के प्रति आभार जताया है। मितानिनों ने पत्र में लिखा है कि केंद्रीय बजट 2024-25 में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं (जिनमें, मितानिन, ब्लाक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, प्रशिक्षक और एरिया कोआर्डिनेटर आदि शामिल हैं) के लिए पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे सभी मितानिनों का उत्साह और मनोबल बढ़ा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया […]

डिप्टी सीएम विजय शर्मा करेंगे बात…क्या सिलगेर मामले का निकलेगा समाधान ?

रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा बीजापुर जिले के सिलगेर (Silger) के लिए रवाना हो गए हैं। यहां आदिवासी डेढ़ साल से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। मंत्री ने रवाना होने से पहले कहा कि विकास की सारी व्यवस्थाएं इन गांवों में उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीणों को पीएम आवास, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, महतारी सदन, यात्री प्रतीक्षालय, 500 यूनिट बिजली फ्री, पानी हैंडपंप की व्यवस्था, घरेलू सिंचाई कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद विरोध किया जा रहा है। आदिवासी क्यों कर रहे आंदोलन सरकार ने बीजापुर जिले के सिलगेर गांव में नए पुलिस कैंप (Silger Police Camp) स्थापित किए हैं। इसके विरोध में ग्रामीण 11 मई […]

YASHASVI JAISWAL: इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी ने लगाया दोहरा शतक, सचिन से लेकर धवन तब सब हुए मुरीद

नई दिल्ली। यशस्वी जयसवाल (YASHASVI JAISWAL) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में 209 रन बनाए। उनकी इस बेहतरीन पारी के बड़े- बड़े दिग्गज मुरीद हो गए है। सचिन तेंदुलकर ने यशस्वी की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। सचिन ने एक्स पर यशस्वी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”बहुत अच्छे यशस्वी। शानदार प्रयास। वही ” शिखर धवन ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर की है। जिसमे उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ”तुम कमाल हो। तुम्हार बल्ला जादू की छड़ी बन गया है। आप इतिहास लिख […]

शिवसेना नेता को गोली मारने के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार…

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि संबंधी विवाद के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता को गोली मारकर घायल करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय ंिशदे ने मीडिया को बताया कि कल्याण से भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चलाईं। गणपत गायकवाड़ ने अपनी गिरफ्तारी से पहले समाचार चैनल ‘जी 24 तास’ से फोन पर कहा कि उनके […]

एफडीए ने नागपुर के सरकारी अस्पताल में फर्जी दवा गिरोह का भंडाफोड़ किया

नागपुर: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नकली दवा बनाने के एक गिरोह का पर्दाफाश किया और नागपुर के एक सरकारी अस्पताल से एंटीबायोटिक ‘सिप्रोफ्लोक्सासिन’ बताकर बेची गयीं 21,600 गोलियां बरामद की। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में ऐसे ही एक मामले में जेल में बंद ठाणे के एक निवासी समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एफडीए के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल सरकारी ठेके की प्रक्रिया के जरिए यह दवा खरीदी गयी थी। इसे हाल में इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जब्त किया गया, जो जिले में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को दवाओं की आपूर्ति करता है। कलमेश्वर […]

रामकृष्ण मिशन संचालित नारायणपुर आश्रम में महाविद्यालय बनेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव

नारायणपुर: जिले के कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेला-2024 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की है। रामकृष्ण मिशन संचालित नारायणपुर आश्रम में महाविद्यालय बनेगा. विशेष पिछड़ी जनजाति, अबूझमाडिया, आदिवासी बाहुल्य नारायणपुर जिले के युवाओं को लाभ मिलेगा। अपने सम्बोधन में सीएम साय ने कहा, मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद आज प्रथम बार नारायणपुर आगमन हुआ है। यहां आप सभी ने जो आत्मीय स्वागत किया, आपका बहुत-बहुत आभार एवं अभिनंदन। छत्तीसगढ़ सरकार और रामकृष्ण मिशन के संयुक्त आयोजन में आज दूर-दराज से हमारे किसान भाई आये हैं। मैंने यहां आते हुए देखा कि हमारे किसान भाइयों ने तरह, तरह की सब्जियां, फल उगाए हैं। आज यहां के लोगों के […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीर धनुष लेकर लक्ष्य पर साधा निशाना..

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नारायणपुर जिले के कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेला- 2024 में शामिल हुए। इस दौरान मेले के प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री साय तीरंदाजी के प्रशिक्षार्थियों से मिले। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षार्थियों के आग्रह पर अपने हाथों से तीर धनुष लेकर लक्ष्य पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने तीर से सीधे लक्ष्य के केंद्र पर निशाना लगाया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे नारायणपुर..जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहे। अधिकारियों में बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा उपस्थित रहे।

CG- पेट्रोल पंप में बंदूक की नोक पर लूट..मोबाइल और पैसे लेकर हुए फरार

गरियाबंद। दो बदमाशों ने देर रात एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर लूट की है। आरोपियों ने कर्मचारी को धमकाकर 5 हजार नगदी और दो मोबाइल लूट ले गए। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पड़ताल में जुट गई है। घटना गरियाबंद के कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पेट्रोल पंप का है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र, रायपुर रोड ग्राम मजरकट्टा में जयलक्ष्मी पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप में ग्राम बहराबुडा निवासी भावेश ध्रुव काम करता है। शुक्रवार की रात भावेश और अमन पंप के ऑफिस में सो रहे थे। इस दौरान रात डेढ़ बजे दो नकाबपोश दो युवक ऑफिस आये। […]