मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी इस दौरान साथ रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही हो रही है। किसान पार्थिव केदार ने बताया कि हाल के कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते धान नही बेच पाए थे। लेकिन आपके द्वारा खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले से हमारी चिंता दूर हो गई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित […]

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद, मंत्री टंकराम वर्मा बोले- अपने लोगों को लाभ पहुंचाने बनाई गई स्‍कीम

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस सरकार की एक और योजना को बंद कर दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद कर दी गई है। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की यह योजना अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था। इसलिए राजीव युवा मितान योजना को बंद कर दिया गया है। हमारी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी।

CG- 39 अतिरिक्त लोक अभियोजक की नियुक्ति, देखें सूची..

रायपुर। प्रदेश सरकार ने 39 अतिरिक्‍त लोक अभियोजकों की नियुक्ति की है। बिलासपुर हाईकोर्ट के लिए शासन ने इनकी नियुक्त की है। 7 अतिरिक्त महाधिवक्ता और 6 उप महाधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं। वहीं, 26 शासकीय और उप शासकीय अधिवक्ता की नियुक्ति हुई है। विधि और विधायकी कार्य विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सबसे बड़ी कार्यवाही…9 ज़िला अध्यक्ष सहित 88 पदाधिकारियों को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सह प्रभारी रंजीत सिंह बेदी की उपस्थिति में दिनांक 1 फरवरी 2024 को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया था.। पूर्व घोषित महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्तिथ 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 19 प्रदेश महासचिव, 51 प्रदेश सचिव व 9 ज़िला अध्यक्षों का संगठन के प्रति उदासीन बर्ताव को देख कर प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सहप्रभारी रंजीत सिंह बेदी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं.।अनुपस्तिथ पदाधिकारियों को 3 दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है और अगर उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया जाता है तो उन पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्यवाही […]

5 दिन बाद तालाब में मिली महिला की लाश…चाकू गोदकर बेटे की हत्या कर माँ ने की आत्महत्या

सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी निवासी एक महिला ने बीते 26 जनवरी की सुबह अपने आठ माह के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस जानकारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद मां फरार बताई जा रही थी। घटना के पाच दिन बाद महिला का शव गांव के ही तालाब में मिला। जिसमें आशंका व्यक्त की रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। विदित है कि कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान का पत्नी फुलकुमारी चौहान (22) से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। 25 जनवरी […]

प्रॉपर्टी डीलर से रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, एसपी ने किया निलंबित

मध्यप्रदेश। प्रॉपर्टी डीलर को डरा धमका कर 40 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले हेड कॉन्सटेबल को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसपी ने हेड कॉन्सटेबल को निलंबित कर दिया है। गुरुवार रात जिस हेड कॉन्स्टेबल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, वह प्रॉपर्टी डीलर को 20 दिन से धमका रहा था। कभी घर जाकर, तो कभी फोन पर उनसे एक लाख रुपए की डिमांड करता। कहता था कि अगर रुपए नहीं दिए, तो 420 में केस बनाकर अंदर कर देगा। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर संदीप यादव के खिलाफ शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल ने गोरा थाने में शिकायत […]

नक्‍सलियों ने फिर मचाया उत्‍पात..पुल निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों ने एक बार फिर आतंक मचाया है। नक्‍सलियों ने यहां पुल निर्माण में लगे वाहन ट्रैक्टर, पानी टैंकर व मिक्चर मशीन को आग के हवाले कर दिया है। आगजनी की घटना के बाद नक्‍सली एक मजदूर की एक बाइक भी साथ ले गये। बताया जा रहा है कि 50 से हथियार बंद नक्सली घटनास्‍थल पर पहुंचे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना नारायणपुर के नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ के जिवलापदर गांव की है।

सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन के लिए बुरी खबर, याचिका पर सुनवाई करने से कर दिया इनकार

अभी-अभी सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और अब सुप्रीम कोर्ट ने उनके याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया. जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अब झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ डाली गई याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर । कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।पायलट का यह दौरा न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा पर आधारित होगा। इस दौरान पायलट न्याय यात्रा की तैयारियों के साथ प्रदेश स्तरीय 11 समितियों को भी दिशा-निर्देश देंगे। इस दौरान पायलट रायगढ़, सक्ति और कोरबा जिले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा करेंगे. इस दौरान सचिन पायलट के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे. वहीं कल यानी शनिवार को अंबिकापुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे.  

BREAKING : कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा परिणाम रद्द, जानिए क्या है वजह…

भोपाल: एमपी कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया गया है। वरिष्ठ कृषि अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी, ग्रामीण विस्तार अधिकारी का परिणाम होल्ड कर दिया गया है। चयन मंडल की ओर से कहा गया है कि तकनीकी कारणों से बोनस अंक नहीं दिया जा सका, इसलिए अभी परीक्षा परिणाम को विड्रा किया गया है। संशोधित परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होंगे। 2 दिन पहले 30 जनवरी को घोषित किया गया था रिजल्ट बता दें कि कर्मचारी चयन मंडल ने 2 दिन पहले ग्रुप-1, सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2, सब ग्रुप-1 के अंर्तगत पदों की भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया था। 2 हजार पदों […]