CM विष्णुदेव साय राजधानी में चैंबर ऑफ कॉमर्स के 64वें वार्षिक सम्मेलन, विजय कौशल महाराज की कथा में शामिल होंगे

रायपुर । CM विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आपको बता दे शाम 4 बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स के 64वें वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।  इसके बाद सीएम साय 5.10 बजे पंडित दिनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में श्री राम कथा विजय कौशल महाराज की कथा में शामिल होंगे।

डीजल-पेट्रोल के दाम में हुई तगड़ी बढ़ोतरी, यहां चेक करें नई कीमत

देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को जारी किया जाता है। रोजाना सुबह 6 बजे तेल कंपनियां ईंधन के दाम में संशोधन करती है और फिर इसकी कीमत में कम या ज्यादा जैसे बदलाव करती हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर – मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर – चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर – कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर नोएडा में पेट्रोल 96.94 रुपये और डीजल 90.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है. – गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर […]

राम मंदिर की कहानी: मस्जिद बनने के 330 साल बाद शुरू हुई थी हक की जंग, 134 साल चली कानूनी लड़ाई

नई दिल्ली. भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। अयोध्या में बना राम मंदिर भारत समेत दुनियाभर में फैले हिंदुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। आज जो भव्य राम मंदिर आकार ले रहा है उसके पीछे दशकों तक चली लंबी कानूनी लड़ाई है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सफर काफी चुनौतियों भरा रहा है। बाबरी विवाद, आदालतों में चली लंबी लड़ाई और फिर शीर्ष अदालत के फैसले के बाद मंदिर का निर्माण शुरू होना। अब देशवासियों का 22 जनवरी का इंतजार लगभग खत्म हो गया है। किस्सा 1526 से शुरू होता है। ये वो साल […]

Today Horoscope : मेष, वृषभ, सिंह समेत सभी 12 राशियों के लिए जानें कैसा रहेगा आज का दिन?

Daily Horoscope : राशिफल के माध्यम से आप आने वाले भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार आज चंद्रमा दोपहर 01:01 तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. इसके बाद वे सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे. वहीं, गुरु ग्रह मेष राशि में रहेंगे. केतु ग्रह कन्या राशि में, शु्क्र, बुध और मंगल धनु राशि में, सूर्य,मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में विराजमान रहेंगे.ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है. राशिफल के माध्यम से आप भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में अंदाजा […]

Aaj Ka Panchang : जानें शनिवार के दिन का शुभ मुहूर्त और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Aaj Ka Panchang : आज 27 जनवरी 2024 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. यह 28 जनवरी की सुबह 03:36 तक रहने वाली है. इसके बाद माघ माह के कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि लग जाएगी.हिंदू पंचांग के माध्यम से किसी दिन के सूर्योदय और सूर्यास्त के समय को जाना जा सकता है.इसके साथ ही पंचांग से शुभ और अशुभ काल का भी पता लगता है. ज्योतिष की मानें तो शुभकाल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी कम होती है. आइए जानते हैं कि आज का शुभ और […]

पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगरेप के 5 आरोपी…योजना बना कर दिया था घिनौनी वारदात को अंजाम

पत्थलगांव। पत्थलगांव के बिरीमडेगा गांव में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि, बागबहार थाना क्षेत्र का बिरीमडेगा गांव में बदमाशों ने पूरी प्लानिंग बना कर पहले तो एक नाबालिग बच्ची का अपहरण किया। इसके बाद बदमाशों ने बच्ची के हाथ पैर पकड़ कर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता के परिजनों के द्वारा सूचना मिलते ही बदमाशों को फौरन हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर […]

अज्ञात लोगों ने की पत्थरबाजी…बीजेपी विधायक लता उसेंडी के भाई की गाड़ी पर हमला

कोण्डागांव। कोंडागांव से बीजेपी विधायक लता उसेंडी के भाई जसकेतु उसेंडी की कार पर अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी है। नपा उपाध्यक्ष जसकेतु पर हुए इस हमले की शिकायत केशकाल थाने में की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।   जानकारी के अनुसार, जसकेतु उसेंडी शुक्रवार के दिन रायपुर से कोंडागांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर NH-30 मस्सूककोड़ा और चिचड़ीनाला के बीच अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस घटना के बाद जसकेतु उसेंडी केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

शराब-कोयला घोटाले की FIR पर मुख्यमंत्री ने दिया बयान, कही ये बड़ी बात

जगदलपुर। शराब और कोयला घोटाले में ED की FIR पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं हो रहा है। ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है जो जांच कर रही है। ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी के एक स्वतंत्र एजेंसी है, वो अपना काम कर रही है। वहीं नक्सलियों के मुकाबले को लेकर मुख्यमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है, विकास के साथ-साथ नक्सलियों का उन्मूलन किया जायेगा। वहीं बुलडोजर की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाना जरूरी है। शराब-कोयला […]

शहीद जयसिंह के नाती नन्हे तेजस को मिला मुख्यमंत्री साय का दुलार, CMO ने किया ट्वीट

रायपुर: गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के लाल बाग परेड मैदान में राष्टीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने शहीदों के परिजनों से भेंट की। परिजनों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जयसिंह के नाती को बड़ी आत्मीयता से गोद में उठाकर प्यार और दुलार दिया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं नन्हा तेजस भी मुख्यमंत्री की गोद में मुस्कुराता हुआ नज़र आ रहा है। आपको बता दें कि, साल 2006 में नारायणपुर जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में जय सिंह शहीद हो गए थे। CMO ने किया ट्वीट- " नन्हे तेजस को मिला मुख्यमंत्री जी का दुलार" प्रदेश का मुखिया सिर्फ शासन […]

चाचा बना हैवान…, 4 साल की बच्ची के साथ किया रेप

राजस्थान के अलवर से एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रिश्ते में लगने वाले चाचा ने ही बच्ची के साथ हैवानियत की। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही मां कमरे में पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 6 साल की बच्ची शाम के समय ट्यूशन से पढ़कर घर लौटी थी। इसी दौरान युवक उसे उठाकर कमरे में ले […]