आज का पंचांग 11 दिसंबर : आज पौष सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 20, शक सम्वत् 1947, पौष, कृष्ण सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 26, जमादि उलआखिर 19, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि मध्याह्न 01 बजकर 57 मिनट तक उपरंात अष्टमी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 44 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 01 बजकर 57 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। […]



