आज का राशिफल 24 जुलाई : मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभदायक संयोग, फायदा दिलाएगा गौरी योग
मेष राशि,आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है जिससे आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। माता और मातृपक्ष से आप आज लाभ और सहयोग पा सकेंगे। नौकरी मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपके विरोधी भी आज आपकी कार्यक्षमता और योग्यता को देखकर प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा,आप अपने खर्च को संतुलित रख पाएंगे। कुछ जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो घर से थोड़ा पहले निकलें तो बेहतर होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। […]



