आज का राशिफल 29 जून : वृषभ, तुला और कुंभ राशि को आज मिलेगा शुक्र गोचर का फायदा,जानें अपना भविष्यफल
मेष राशि,अचानक ही धन लाभ का मौका मिलेगा आज रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपकी राशि से चंद्रमा का संचार वृषभ राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आपको आज चंद्रमा सुख और लाभ का अवसर प्रदान करेंगे। आपको आज अचानक ही धन लाभ का मौका मिलेगा। कामकाज में आज आपके तेजी आएगी। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगा। माता के साथ आपके मधुर संबंध बने रहेंगे और आप आज सुख वैभव की चीजों को पाकर प्रसन्न होंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। […]



