एसईसीएल ने अगस्त माह में दर्ज किया रिकॉर्ड ओबीआर
० 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर के साथ अगस्त माह का सर्वाधिक ओबीआर बिलासपुर। एसईसीएल ने अगस्त 2025 में ओवर बर्डन रिमूवल (OBR) का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हाल ही में सम्पन्न अगस्त माह में कंपनी ने 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCuM) का ओबीआर कर स्थापना से अब तक किसी भी अगस्त माह में सर्वोच्च ओबीआर की उपलब्धि दर्ज की है। अगस्त 2025 के लिए निर्धारित 21.17 MCuM के लक्ष्य की तुलना में एसईसीएल ने 115.8% उपलब्धि दर्ज की। वहीं, अगस्त 2024 में प्राप्त 13.62 MCuM की तुलना में इस वर्ष उल्लेखनीय 84.82% की वृद्धि दर्ज की गई। गौरतलब है कि कोयला उद्योग में ओपनकास्ट खदानों से कोयला […]



