राजधानी में दिनदहाड़े लूट का सनसनीखेज मामला: तीन बदमाश सराफा दुकान से 4 तोले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए
रायपुर। राजधानी रायपुर के शक्तिनगर इलाके में आज दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक सराफा दुकान से तीन अज्ञात बदमाश चार तोले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शक्तिनगर क्षेत्र में स्थित सराफा कारोबारी पन्नालाल गोलछा की दुकान में आज दोपहर तीन युवक ग्राहक बनकर दाखिल हुए। युवकों ने दुकानदार से कहा कि वे सोने की चेन खरीदना चाहते हैं। इस पर दुकान संचालक ने तीन सोने की चेन उन्हें दिखाने के लिए काउंटर से बाहर निकाली। […]



