राजधानी में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का कटाक्ष, संजय श्रीवास्तव ने कहा – अपराधियों के संगठित गिरोह का आंदोलन था कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। कांग्रेस की ओर से राजधानी में किए गए प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह अपराधों के खिलाफ अपराधियों के संगठित गिरोह का आंदोलन था। कांग्रेस कार्यकर्ता भी नैतिक रूप से इस आंदोलन के पक्ष में नहीं थे और इसलिए अंतरात्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ता इस आंदोलन में शरीक ही नहीं हुए। कांग्रेस का यह प्रदर्शन ‘उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे’ की कहावत वाला था। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने सोमवार को बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि जनता में आश्चर्य रहा कि अपने पाँच वर्षों के […]

राजधानी में पारा 41 के पार, कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप, इन जिलों में आज भी बारिश की संभावना

रायपुर।छत्तीसगढ़ में रविवार की सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शनिवार शाम को राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला था और हलकी बारिश भी हुई थी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी हुई है और इसके साथ ही आज भी प्रदेश के कई स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों में दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी और इसके साथ ही प्रदेश के कई […]