राजीव भवन में कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस मनाया गया

रायपुर। कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पार्टी के ध्वजारोहण किया तथा सेवादल के साथियों ने सलामी दिया। ध्वजारोहण के आजादी की लड़ाई से लेकर देश के नवनिर्माण तक कांग्रेस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र तिवारी ने अपने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वागत भाषण शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, आभार ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे एवं संचालन महामंत्री सुबोध हरितवाल ने किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा […]

CG Breaking : राजधानी में राजीव भवन पहुंची ईडी, पीसीसी से लिखित में मांगा हिसाब, मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज ईडी की टीम अचानक कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने सुकमा कांग्रेस भवन मामले में प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को चालान सौंपा। ईडी की टीम की कांग्रेस भवन में एंट्री होते ही कौतूहल का माहौल हो गया। इस भवन के निर्माण में हुए खर्च को लेकर ईडी ने पीसीसी से लिखित में हिसाब भी मांगा था। यह हिसाब महामंत्री गैदू ने ही ईडी को सौंपा था। यहां बता दें कि इस भवन को ईडी ने अटैच कर रखा है। ईडी के मुताबिक इस भवन का निर्माण कांग्रेस काल में हुए शराब घोटाले से प्राप्त राशि से किया गया […]