साइंस कॉलेज में “विज्ञान, नवाचार एवं सतत विकास में अंतर्विषयक मार्गों की खोज” आयोजित राष्ट्रीय सम्मलेन का हुआ समापन
रायपुर।शासकीय एन.पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “विज्ञान, नवाचार एवं सतत विकास में अंतर्विषयक मार्गों की खोज” का समापन देशभर से आए शोधार्थियों एवं विद्वानों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन का आरंभ मणिपाल विश्वविद्यालय की डॉ. नीतू भटनागर के प्रेरणादायक व्याख्यान से हुआ, जिसका विषय “पर्यावरणीय सुधार एवं ऊर्जा भंडारण के लिए सतत समाधान” था। उन्होंने पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने तथा ऊर्जा के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने में सतत विकास लक्ष्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (ASET), एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, रायपुर के रसायन शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. के. एस. पटेल ने Cucurbitaceae, […]



