सुकमा के SDOP तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला,दुर्ग से दंतेवाड़ा पहुंचे हमलावर, जानें हमले की वजह

दंतेवाड़ा। सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने क्षेत्र के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में अज्ञात युवक ने चाकू से हमला किया है। हमले में एसडीओपी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर डिवाइडर से दोनों हाथ बांधकर जमकर धुनाई की। वहीं आरोपी के साथ ही इस हमले में शामिल एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। दंतेवाड़ा शहर के टीवीएस शोरूम के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान रविशंकर साहू निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। बताया […]

CG Breaking : सुकमा में सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी , 2-3 माओवादियों को ढेर करने की खबर

सुकमा। जिले के गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो-तीन नक्सली मारे गए हैं जबकि कई अन्य के घायल होने की भी आशंका है। सुरक्षा बलों की DRG टीम ने जंगल को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  

Breaking : सुकमा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट,डीआरजी की महिला जवान घायल,रायपुर लाने की तैयारी

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। यह धमाका जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोरगुंडा इलाके में हुआ। इस हमले में डीआरजी (डेलीटेड रिजर्व गार्ड) की एक महिला जवान घायल हो गई। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बल की टीम एरिया डोमिनेशन मिशन पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने पहले से लगाए गए आईईडी को सक्रिय कर दिया। धमाके में घायल महिला जवान को मौके पर मौजूद साथी जवानों ने तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना […]

Big News : सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट,सर्चिंग में निकला CRPF जवान घायल

सुकमा। जवानों की सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर हमला किया। ये घटना सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के मुलेर इलाके की बताई जा रही है, जहाँ जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले थे। आइये जानते हैं पूरी घटना के बारे में। मिली जानकारी के अनुसार, CRPF और जिला पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से नक्सलियों के संभावित ठिकानों की तलाशी के लिए सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले से लगाए गए प्रेशर IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में विस्फोट कर दिया। धमाके में सीआरपीएफ के एक जवान को बुरी तरह से चोट आई। घायल जवान को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर […]

सुकमा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 40 किलो वजनी आईईडी बम को जवानों ने किया डिफ्यूज

सुकमा। जिले के थाना फुलबगड़ी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग के किनारे सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों ने सड़क किनारे लगभग 40 किलो वजनी आईईडी बम प्लांट किया था। सतर्कता बरतते हुए सुरक्षाबलों ने मौके पर ही बम को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आईईडी की बरामदगी और निष्क्रिय करने की कार्रवाई […]

Big News : सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, ध्वस्त किया आर्डिनेंस फैक्ट्री

सुकमा। सुकमा में सूरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। जवानों ने फैक्ट्री से हथियार बनाने, विस्फोटक तैयार करने की मशीन भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के कैंप मेट्टुगुड़ा में स्थित नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान जवानो ने हथियार बनाने और विस्फोटक तैयार करने की मशीन भी बरामद की है। फैक्ट्री को ध्वस्त करने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन भी चलाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जिला बल सुकमा और कोबरा 203 वाहिनी ने संयुक्त रूप […]

सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ढेर, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा सफलता हाथ लगी है। जिले की मलांगीर एरिया कमेटी (ACM) की सक्रिय महिला माओवादी बूस्की नुप्पो मारी गई। उस पर सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। घटना स्थल से सुरक्षा बलों ने 315 बोर रायफल, कारतूस, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया है। जंगल में चली घंटों मुठभेड़ सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह थाना गादीरास क्षेत्र के गुफड़ी और पेरमापारा के बीच घने जंगल और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस आधार पर डीआरजी (जिला […]

सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत, पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से की हत्या

सुकमा। सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। मरने वालों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र बताए जा रहे हैं। घटना सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की है। एसपी किरण चव्हाण का कहना है कि, ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। जांच के लिए घटना स्थल पर टीम भेजी गई है। बॉडी रिकवर करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इससे पहले, 28 सितंबर को बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। 27 साल […]

सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, एक नक्सली को किया ढेर

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से मंगलवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां डीआरजी ,सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए जंगल में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। उसी दौरान नक्सलियों ने पहले से घात लगाकर IED ब्लास्ट किया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हालांकि, जवानों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया।नक्सली अपने ‘शहीदी सप्ताह’ के दौरान इलाके में सक्रिय हैं, और इसी क्रम में उन्होंने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुकमा […]

सुकमा में CRPF को मिली बड़ी सफलता ,1 करोड़ 18 लाख के 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से सुकमा में शनिवार को जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को संयुक्त अभियान में जबरदस्त सफलता मिली जब 1 करोड़ 18 लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली लोकेश समेत कुल 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस आत्मसमर्पण की खास बात यह रही कि इनमें वह नक्सली भी शामिल है जो वर्ष 2012 में तत्कालीन सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल था। आत्मसमर्पण करने वालों में PLGA बटालियन के 8 हार्डकोर नक्सली, DVCM का 1 सदस्य, PPCM के 6, ACM के 4 और 12 अन्य पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें 9 महिलाएं और 14 पुरुष हैं, जिनमें 3 […]

  • 1
  • 2