अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 – भारत की नौसैनिक शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सलामी ली
विशाखापत्तनम। विशाखापत्तनम (सिटी ऑफ डेस्टिनी) के समुद्री तट पर आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) में भारत ने अपनी बढ़ती नौसैनिक ताकत और समुद्री कूटनीति का शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बंगाल की खाड़ी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर समुद्र में खड़े अंतरराष्ट्रीय बेड़े का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भारतीय नौसेना के साथ मित्र देशों के कुल 71 जहाज और पनडुब्बियां शामिल रहीं। आकाश में 50 से अधिक लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टरों ने फ्लाई-पास्ट कर राष्ट्रपति को सलामी दी, जिनमें प्रमुख थे: मिग-29के – कैरियर बेस्ड फाइटर एलसीए तेजस – हल्का लड़ाकू विमान पी-8आई पोसिडॉन – समुद्री टोही विमान सी-किंग हेलिकॉप्टर – नौसैनिक हेलिकॉप्टर […]



