अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026: “नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0” पर वैश्विक मंथन
रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ द्वारा 23–24 मार्च 2026 को “नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0: इसके वैश्विक प्रभाव” विषय पर द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित न्यू कन्वेंशन हॉल एवं सर्किट हाउस में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वानों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भाग लेकर आधुनिक कर प्रणाली, वैश्विक आर्थिक प्रभावों और नीतिगत दृष्टिकोणों पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। संयोजक डॉ. उमेश गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, डायरेक्टर जनरल […]


