अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जेल में हुआ सांस्कृतिक एवं प्रेरक कार्यक्रम
रायपुर। शुभम शिक्षण एवं कला संस्थान द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल जेल के महिला सेल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बंदियों के लिए संगीत, कविता और मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन किया गया, जिससे वहां का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महुआ मजूमदार, लक्ष्मी नारायण लाहोटी, रंजन बैनर्जी, रनाली चक्रवर्ती, सोम अधिकारी, अन्नपूर्णा शर्मा, श्रेया हलदार, कविता हलदार, खोखन कुंडू, शीला सरदार और सीमा बोस ने भाग लिया और संगीत का शानदार माहौल प्रस्तुत किया। महिला प्रभारी प्रकोष्ठ, गरिमा पांडे ने देशभक्ति गीत और कविता के माध्यम से महिला बंदियों को ज्ञानवर्धक और […]



