अंबेडकर जयंती के मौके पर कल ‘संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता’ पर होगा मंथन
० वक्ताओं में डॉ. सुशील त्रिवेदी, एसके पासवान, फैजल रिजवी, मंजीत कौर बल और डॉ. नंदन होंगे शामिल रायपुर। भारतीय संविधान के निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रखर प्रवक्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को रायपुर में संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं सामयिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश के पत्रकारों के प्रमुख संगठन इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन से संबद्ध स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन, छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है। डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस व्याख्यानमाला में वर्तमान समय में लोकतांत्रिक व्यवस्था के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, संविधान […]



