CG Weather Update: अगले दो दिन छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की संभावना, रायपुर में भी रहेगा बदलेगा मौसम

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह की शुरुआत में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। कुछ दिनों में पारा बढ़ेगा, वहीं बादलों और बारिश के कारण कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होगी। वर्तमान मौसम प्रणाली के चलते अगले दो दिन प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में वज्रपात, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, लेकिन अगले तीन दिनों […]