अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

  अहमदाबाद,.अदाणी ग्रुप ने आज एआई के क्षेत्र में बड़े निवेश की प्रतिबद्धता जताई। यह प्रतिबद्धता 100 बिलियन यूएस डॉलर या तकरीबन 9 लाख करोड़ रुपए के सीधे निवेश की है। इसके तहत साल 2035 तक रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले, हाइपरस्केल एआई-रेडी डेटा सेंटर और जरूरी दूसरे एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार किया जाएगा। इसे भारत को एआई क्रांति में ग्लोबल लीडर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस निवेश से 2035 तक सर्वर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉवरेन क्लाउड प्लेटफॉर्म और सपोर्टिंग इंडस्ट्रीज़ में अतिरिक्त 150 बिलियन यूएस डॉलर या तकरीबन 14 लाख करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इन सब को मिलाकर, इस दशक में भारत में […]