अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांकन फीस बढ़ाने का छाया मिश्रा ने किया विरोध

  पटना। पटना उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती छाया मिश्रा ने बुधवार को संघ के चुनाव पदाधिकारी द्वारा 17 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की फीस बढ़ाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया। श्रीमती छाया मिश्रा ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 25,000 रुपये तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 20,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि वर्तमान में यह मात्र 1,000 रुपये है। उन्होंने कहा कि यह भारी वृद्धि वास्तविक, गंभीर तथा आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं को चुनाव लड़ने से रोकने के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन […]