अनूपपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल
अनूपपुर। अनूपपुर जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सलीम ढाबा के पास तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक, डीजल से भरे ड्रम लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (CG 07 M 1454) अचानक उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही थी तेज रफ्तार कार ने सामने जा रहे ट्रैक्टर के पीछे जा […]



