अफ़्रीकी देश मेडागास्कर में में Gen-Z ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे

  इंटरनेशनल न्यूज़। नेपाल के बाद अफ्रीकी देश मेडागास्कर में बड़े पैमाने पर जेन-जी सड़कों पर उतर आए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पानी की कमी को लेकर जेन-जी का गुस्सा फूट पड़ा और वो सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी बीच मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना देश छोड़कर भाग गए हैं। मेडागास्कर में नेता प्रतिपक्ष, सेना और विदेशी राजनयिकों ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। नेपाल के बाद यह दूसरी बार है, जब जेन-जी सत्ता परिवर्तन में कामयाब रहा है। मेडागास्कर में विपक्ष के नेता सितेनी ने बताया कि रविवार को सेना की एक टुकड़ी भी जेन-जी प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गई […]