अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा 22 को करेंगे पदभार ग्रहण

  रायपुर। प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा का पहभार ग्रहण समारोह आगामी 22 मई को अटलबिहारी वाजपेयी सभागार (मेडिकल कॉलेज परिसर) में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, सांसद द्वय बृजमोहन अग्रवाल व रूपकुमारी चौधरी, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, सम्पत अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, गुरु खुशवंत साहेब, योगेश्वर राजू सिन्हा, महापौर द्वय मीनल चौबे सभापति सूर्यकांत राठौर, रायपुर […]