ईरान-अमेरिका तनाव: अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरान पर 5000 पाउंड बम से हमला, मिसाइल ठिकाने हुए निशाने पर

इंटरनेशनल न्यूज़। बुधवार की तड़के अमेरिका ने ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए। अमेरिकी सेना के अनुसार, इन हमलों में करीब 5,000 पाउंड (2267 किलोग्राम) वजनी डीप पेनेट्रेटर बमों का इस्तेमाल हुआ। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि इन हमलों में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के तटीय क्षेत्रों में स्थित कड़े सुरक्षा वाले मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी बयान में कहा गया कि इन ठिकानों पर मौजूद एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा पैदा कर रही थीं। इसी बीच, ईरान ने इस्राइल के मध्य क्षेत्र पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए, जिनमें दो लोगों की मौत हुई। इस्राइल में ईरानी हमलों में दो की मौत […]