अवैध तरीके से रायगढ़ में रह रहे थे दो पाकिस्तानी नागरिक, बना रखा था फर्जी वोटर आईडी, दस्तावेज देख पुलिस भी हैरान
रायगढ़। रायगढ़ जिले में पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। दोनों पति-पत्नी हैं और बिना भारतीय नागरिकता के लंबे समय से रायगढ़ के कोडातराई गांव में रह रहे थे। इन आरोपियों ने भारतीय चुनाव आयोग के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मतदाता पहचान पत्र बनवाया था। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से रायगढ़ पुलिस जिले में बाहरी नागरिकों की पहचान के लिए सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई के याकूब शेख के घर पर दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। पुलिस ने जब इन दोनों के दस्तावेजों की […]



