अवैध शराब पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, टांगिया-डंडों से पीटा; तीन जवान गंभीर
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोसमी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दरीपारा कैंप पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोसमी गांव में अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम छापेमारी करने गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने मौके पर कार्रवाई शुरू की, अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोग और कुछ ग्रामीण एकजुट हो […]



