असम चुनाव 2026: भाजपा का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹3000 मासिक सहायता का वादा
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद रहे। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 31 प्रमुख वादों को शामिल करते हुए राज्य के समग्र विकास का रोडमैप पेश किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य असम को देश का सबसे उज्ज्वल राज्य बनाना है। उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने और कथित लव जिहाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का वादा किया। ० महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए पार्टी ने ओरुनोडोई योजना […]



