असम विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा की पहली सूची जारी, हिमंता जालुकबारी और बोरदोलोई दिसपुर से मैदान में
नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा अपनी पारंपरिक जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं दिसपुर सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को टिकट मिला है। बोरदोलोई पूर्व में नागांव लोकसभा से कांग्रेस सांसद थे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। असम में 126 विधानसभा सीटें हैं। […]



