Breaking : आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गए’14 यात्री

मार्कपुरम (आंध्र प्रदेश)। गुरुवार सुबह आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत आग फैल गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। आशंका जताई जा रही है कि कई यात्री बस के अंदर ही जिंदा जल गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। […]