आईपीएस डॉ. संतोष सिंह के संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयास विषय पर लिखित किताब का दिल्ली के मानक पब्लिकेशन ने किया प्रकाशन
० मुख्यमंत्री ,विधानसभा अध्यक्ष व डीजीपी महोदय को किताब की प्रति भेंट की रायपुर। पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के रूप में पदस्थ आईपीएस डॉ. संतोष सिंह के संयुक्त राष्ट्र के शांति सुदृढ़ीकरण से जुड़े शोध विषय पर लिखित किताब का प्रकाशन दिल्ली के प्रतिष्ठित मानक पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। डॉ सिंह ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय, माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और डीजीपी अरुण देव गौतम को किताब की प्रति भेंट किया। शीत युद्ध के बाद इक्कीसवीं सदी में दुनिया में हिंसाग्रस्त राष्ट्रों में शांति को चिरस्थाई बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति-रक्षा (पीस कीपिंग) और शांति-स्थापना (पीस मेकिंग) प्रयासों से आगे बढ़कर अपेक्षाकृत […]



