कवर्धा में दर्दनाक हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत, पेड़ के नीचे लिया था सहारा

  कवर्धा। कबीरधाम जिला में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बेमौसम बारिश और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल, थाना मोतीनाला क्षेत्र का निवासी था। वह पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव में भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, नेन सिंह रोज की तरह अपने साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने […]