आज आंध्र प्रदेश की तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ , इन राज्यों में पड़ेगा असर, IMD ने दिया अपडेट
नई दिल्ली। चक्रवात मोंथा आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश की तट से टकराएगा। भारतीय मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। IMD ने कहा है कि मोंथा चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। मोंथा 100 किमी प्रति घंटा की गति से तट से टकराएगा। आंध्र प्रदेश में समुद्री किनारों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कई फ्लाइट्स को रद कर दिया गया है। साउथ सेंट्रल रेलवे की विजयवाड़ा डिवीजन के अंतर्गत 54 ट्रेनों को भी रद किया गया है। राज्य के पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली […]



