आज का पंचांग 3 अप्रैल : आज वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें राहुकाल कब से कब तक
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 08:42 बजे तक है, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। आज चंद्रदेव सुबह 06:28 बजे तुला राशि में जा रहे हैं और चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी मंगलदेव हैं, जिसके प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार और कुछ नया करने का उत्साह बना रहेगा। आपकी मजबूत इच्छाशक्ति और कला के प्रति लगाव आज आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगा। आज दोपहर 02:09 बजे तक व्याघात योग रहेगा, जिसके बाद हर्षण योग शुरू होगा। हर्षण योग मन में खुशहाली और उत्साह भरने वाला माना जाता है। आज आपकी गहरी समझ और हिम्मत […]



