आज का पंचांग 31 अक्टूबर : आज आंवला नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 09, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ला, नवमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 14, जमादि उल्लावल 08, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से मध्याह्न 12 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 10 बजकर 04 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। घनिष्ठा नक्षत्र सायं 06 बजकर 51 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 32 मिनट तक उपरांत धु्रव योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 10 बजकर 04 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजे तक मकर उपरांत कुंभ राशि […]