आज का पंचांग 22 नवंबर : आज मार्गशीर्ष द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 01, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 07, जमादि उल्लावल 30, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सायंकाल 05 बजकर 12 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 04 बजकर 47 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। कौलव करण सायं 05 बजकर 17 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 47 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु […]



