आज का पंचांग 14 अगस्त : आज हलषष्ठी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राष्ट्रीय मिति श्रावण 23, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्णा, षष्ठी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 30, सफ़र 19, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 14 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 08 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 06 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अपराह्न 01 बजकर 12 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 16 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 06 मिनट तक मीन उपरांत मेष […]



